राजसमंद के "राइजिंग स्टार्स" हुए सम्मानित, कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह

राजसमंद: राजसमंद के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आज "राइजिंग स्टार्स ऑफ राजसमंद – सीजन 4" का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं की मेहनत और लगन को एक मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री, माननीय कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की गरिमामयी उपस्थिति ने छात्रों के उत्साह को और बढ़ा दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए प्रेरित किया।
यह महत्वपूर्ण आयोजन किरण माहेश्वरी स्मृति मंच के माध्यम से किया गया, जो दिवंगत मां स्व. किरण माहेश्वरी जी के शिक्षा और युवा कल्याण के सपनों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है। मंच का यह संकल्प राजसमंद के शैक्षिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "आपकी सफलता ही राजसमंद का गौरव है।" उन्होंने कहा कि राजसमंद के हर सम्मानित छात्र, राजसमंद के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
"राइजिंग स्टार्स ऑफ राजसमंद" कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा परिवार, विभिन्न प्रायोजकों, विद्यालयों, शिक्षकगणों और स्वयं छात्रों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। यह कार्यक्रम राजसमंद के शैक्षिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण कड़ी बन गया है, जो युवा प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन दे रहा है।