राजसमंद में धूमधाम से मनाया,रंगीला सावन महोत्सव", महिलाओं ने गीत, नृत्य और खेलों में लिया भाग

राजसमंद में धूमधाम से मनाया,रंगीला सावन महोत्सव, महिलाओं ने गीत, नृत्य और खेलों में लिया भाग
X

राजसमंद, चौमुखा महादेव मंदिर प्रांगण में रविवार को "रंगीला सावन महोत्सव" का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया। सावन के गीतों, रंग-बिरंगे परिधानों और सांस्कृतिक गतिविधियों से सजे इस कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और मनोरंजक गेम्स में भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मिस इंडिया इशा जेठानी रहीं, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गौरव प्रदान किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भावना पालीवाल व उषा विजय वर्गी ने की।

आयोजकों ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक मंच प्रदान करना, उन्हें आत्मविश्वास से घर की चारदीवारी से बाहर निकालना और सावन जैसे पारंपरिक त्योहारों की गरिमा को बनाए रखना है।

महिलाओं ने भारी उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए।

Tags

Next Story