मोबाइल और नशे की लत छुड़ाने के लिए बच्चों से नियमित वार्ता आवश्यक

मोबाइल और नशे की लत छुड़ाने के लिए बच्चों से नियमित वार्ता आवश्यक
X

राजसमंद (राव दिलीप सिंह परिहार)पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध एवं अनुसंधान प्रकोष्ठ रजत विश्नोई के मार्गदर्शन में यूनिसेफ के सहयोग से रेंज स्तर पर संचालित कार्यक्रम पुलिसिंग फॉर केयर ऑफ चिल्ड्रन कार्यक्रम अंतर्गत पुलिस थाना स्तरीय आमुखीकरण केलवाडा पुलिस थाने पर आयोजित किया गया। वृत्ताधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन तथा थानाधिकारी केलवाडा विशाल गवारिया की अध्यक्षता में आमुखीकरण के दौरान यूनिसेफ की बाल संरक्षण सलाहकार श्रीमती सिन्धु बिनुजीत द्वारा उपस्थित पुलिस मित्रों, ग्राम रक्षकों एवं सुरक्षा सखियों से बाल संरक्षण विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने प्रतिभागियों के चर्चा के आधार पर बताया कि वर्तमान में किशोर एवं बाल वर्ग में मोबाइल के अनियमित प्रयोग, साथियों के दुष्प्रेरणा से नशावृति की घटनाओं में वृद्धि हो रही है जिसे रोकने के लिए समुदाय और परिवार स्तर पर बालकों से नियमित संवाद स्थापित करना आवश्यक हो गया है।

उन्होंने आमुखीकरण के दौरान पुलिस मित्रों, ग्राम रक्षकों और सुरक्षा सखियों के गठन तथा जिम्मेदारियां के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए क्षेत्र में बाल अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूकता और बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए मिलकर कर कार्य करने के सुझाव दिए। उन्होंने समुदाय को साइबर अपराधों, बाल नशावृति की रोकथाम तथा बालकों के विरुद्ध होने वाले अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में बताया। आमुखीकरण में समुदाय सदस्यों तथा पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में बाल संरक्षण संबंधित समस्याओं और सुझावों को साझा किया। उनके द्वारा भारतीय संविधान में बालकां को प्रदत्त अधिकारों तथा समुदाय स्तर पर व्याप्त सुरक्षा संबंधित समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए बाल अधिकारों, बाल लैंगिक दुर्व्यवहार के बच्चों के भविष्य पर पडने वाले दुष्प्रभावों, बाल नशावृति की रोकथाम में समुदाय और अभिभावकों की भूमिका पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। उन्होंने थाने पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों को किशोर न्याय अधिनियम एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत संपर्क में आने वाले बालकों के साथ विधि संगत एवं बाल मित्र व्यवहार करने के लिए सुझाव उपलब्ध कराए गए। आमुखीकरण के दौरान पुलिस कर्मचारियों सहित लगभग 50 से ज्यादा प्रतिभागी उपस्थित रहे। आमुखीकरणों के आयोजन में पुलिस थाने के सउनि आनन्द चौहान, उदयलाल, सउनि, सुनील विश्नोई कार्यक्रम टीम के आकाश उपाध्याय का सहयोग रहा

Next Story