राजसमंद कलेक्ट्रेट में उप मुख्यमंत्री बैरवा की समीक्षा बैठक, राहत-बचाव कार्यों पर रहा जोर

X
By - vijay |7 Sept 2025 3:23 PM IST
राजसमंद। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति में राहत व बचाव कार्य तुरंत शुरू किए जाएं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए।
बैठक में उन्होंने किसानों की फसल गिरदावरी शीघ्र पूर्ण करने, पशुपालन विभाग में दवाइयाँ और वैक्सीन उपलब्ध रखने, तथा पंच गौरव योजना को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने स्थानीय सीताफल को बड़े बाजारों से जोड़ने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने बैठक में जानकारी दी कि जिले में अब तक औसत से अधिक 768 मिमी वर्षा दर्ज हो चुकी है और 53.85% गिरदावरी पूर्ण हो चुकी है।
Next Story
