साकेत साहित्य संस्थान ने 13 तहसील अध्यक्षों को मनोनीत किया

राजसमंद। साकेत साहित्य संस्थान राजसमंद की जिला कार्य समिति की सभा में रविवार, 4 जनवरी 2026 को जिले की सभी 13 तहसील इकाइयों के अध्यक्षों को मनोनीत किया गया। संस्थान की अध्यक्ष वीणा वैष्णव ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य जिले भर में साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना और साहित्य का प्रचार-प्रसार करना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए तहसील अध्यक्षों का चयन किया गया।
उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव ने बताया कि सभी 13 तहसील अध्यक्षों को अपनी कार्यकारिणी गठन करने का पूरा अधिकार होगा। इससे उनके नेतृत्व में साहित्यिक गतिविधियों का सुचारू संचालन सुनिश्चित होगा।
महासचिव कमल अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से विभिन्न तहसीलों के अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। इसमें देलवाड़ा के धर्मेंद्र सालवी, खमनोर के प्रेमशंकर भट्ट, नाथद्वारा के ललिता शर्मा शशि, राजसमंद के कमलेश जोशी, कुंवारियां के कैलाश सालवी, रेलमगरा के प्रेमसिंह राणावत, सरदारगढ़ के अशोक कुमार खटीक, आमेट के मुकेश वैष्णव, देवगढ़ के मोहनलाल रैगर, भीम के मनोज सिंह राजवा, चारभुजा के बसंत कुमार पालीवाल, कुंभलगढ़ के विक्रम सिंह और उदयपुर के मदन जोशी सार्थक झाडोल शामिल हैं।
