राजसमंद कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ाई

राजसमंद कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ाई
X

राजसमंद। जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कोर्ट परिसर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद राजसमंद जिला एवं सेशन न्यायालय के साथ-साथ मुख्य चौराहे पर भी अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है।

कोर्ट परिसर और प्रमुख स्थानों पर हथियारबंद जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रदेश की किसी कोर्ट में गैंगवार होने की संभावित सूचना मिली थी, जिसके बाद जिले में सतर्कता बढ़ाते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।

पुलिस प्रशासन हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं।

Tags

Next Story