भीम में सनसनी, 9 माह की गर्भवती महिला और 2 साल के मासूम की हत्या


राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। 9 माह की गर्भवती महिला और उसके 2 साल के मासूम बच्चे की हत्या का मामला उजागर हुआ है। क्षेत्र में घटना के बाद सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई है।

जानकारी के अनुसार महिला 11 फरवरी की रात अपने घर से जेवरात लेकर बच्चे के साथ निकली थी। इसके बाद दोनों लापता हो गए थे। तलाश के दौरान भीम तालाब में महिला का शव होने की सूचना मिली, जिसके बाद प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक, भीम डीवाईएसपी राकेश शर्मा, सीआई सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एनडीआरएफ और एफएसएल टीम भी मौके पर मौजूद है और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की जा रही है।

इधर 2 साल के मासूम बच्चे का शव जंगल में होने की सूचना पर अलग से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और हत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Tags

Next Story