सेवानिवृत प्राचार्य द्वारा बोरज विद्यालय में साउंड सिस्टम भेंट

राजसमंद, । वैष्णव गणेशदास लक्ष्मणदास विद्याभवन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरज में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपप्राचार्य महेन्द्र सिंह राजपूत ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं सेवानिवृत्त शिक्षाविद् गोपाल कृष्ण गर्ग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान पूर्व प्राचार्य एवं सेवानिवृत्त गोपाल कृष्ण गर्ग द्वारा विद्यालय को 35 हजार रुपये की लागत का आहुजा कंपनी का साउंड सिस्टम सप्रेम भेंट किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उपप्राचार्य महेन्द्र सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं तथा जीवन में लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के महत्व पर मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
