मेवाड़ पावर लिफ्टिंग में बालाजी हेल्थ क्लब के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, स्वर्ण व रजत पदक जीतकर बढ़ाया मान

मेवाड़ पावर लिफ्टिंग में बालाजी हेल्थ क्लब के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, स्वर्ण व रजत पदक जीतकर बढ़ाया मान
X

नाथद्वारा दर्पण पालीवाल,।मेवाड़ पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बालाजी हेल्थ क्लब एंड फिटनेस पॉइंट के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र में जिम का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर पदक जीतकर सफलता का परचम लहराया।

प्रतियोगिता में मोहम्मद फहीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया, वहीं धीरज सुराणा ने भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा अखिल गेहलोत ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रजत पदक प्राप्त कर जिम की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ी।

इस गौरवपूर्ण सफलता पर बालाजी हेल्थ क्लब एंड फिटनेस पॉइंट के जिम ओनर प्रद्युम्न वैष्णव ने तीनों होनहार खिलाड़ियों को उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और यह सिद्ध करते हैं कि बालाजी हेल्थ क्लब केवल एक जिम नहीं, बल्कि चैंपियंस तैयार करने का केंद्र है।

इस अवसर पर जिम के अन्य सदस्यों एवं खिलाड़ियों ने भी विजेताओं को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। जिम परिवार की ओर से सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की गई कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार देश और शहर का नाम रोशन करते रहेंगे।

Next Story