राजीविका SHG कार्यों का अध्ययन: विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने राजसमंद में किया अवलोकन

राजसमंद। राजीविका द्वारा उदयपुर में 11 से 13 नवंबर 2025 तक नेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें एग्रीकल्चर तथा लाइवस्टॉक से संबंधित विभिन्न गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई। वर्कशॉप के अंतिम दिन 13 नवंबर को अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने खमनोर ब्लॉक, राजसमंद जिले में एक्सपोजर विजिट की।
यह विजिट राजसमंद राजीविका डीपीएम डॉ. सुमन अजमेरा के निर्देशन में आयोजित की गई। प्रतिनिधियों ने सबसे पहले तिरंगा स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित रोज़ प्रोडक्ट इकाई का अवलोकन किया, जहाँ चंदा माली, सोनू माली एवं अन्य सदस्यों द्वारा उपरणा पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रतिनिधियों ने रोज़ प्रोडक्ट की लाइव यूनिट का निरीक्षण किया तथा उत्पादन प्रक्रिया को विस्तार से समझा।
इसके बाद महाराणा प्रताप क्लस्टर संगठन के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रतिनिधियों ने सीएलएफ की विभिन्न दीदियों- लखपति दीदी, बैंक मित्रा, उद्यमी महिला, कृषि सखी, पशु सखी आदि से संवाद किया।
अगली कड़ी में ग्राम मोलेला में महादेव स्वयं सहायता समूह की सदस्य मीरा देवी ने टेराकोटा उत्पादों का प्रदर्शन किया। साथ ही प्रतिनिधियों को लाइव मोलेला मूर्तिकला निर्माण की प्रक्रिया भी दिखाई गई। इस दौरान स्टूडेंट सीएफ की महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
नेशनल मिशन मैनेजमेंट यूनिट, दिल्ली से गजानंद , रविन्द्र , अजय सिंह सहित आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गोवा, हरियाणा, मध्य प्रदेश और तेलंगाना की टीमें इस विजिट में शामिल हुईं। राजीविका के समस्त कार्मिक एवं विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
