आमेट में चार संस्थाओं का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

आमेट, तेरापंथ सभा भवन।
तेरापंथ सभा भवन आमेट में विराजमान साध्वी सम्यक प्रभा, साध्वी सोम्य प्रभा, साध्वी मलय प्रभा, एवं साध्वी दीक्षित प्रभा ठाणा 4 के दिव्य सानिध्य में चार प्रमुख संस्थाओं – तेरापंथ युवक परिषद, महिला मंडल, कन्या मंडल एवं अणुव्रत समिति – का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी के नवकार मंत्र के उच्चारण से हुई। मंगलाचरण पवन कच्छारा द्वारा "ऐ संघ जवानों, युग को जानो, शक्ति को पहचानो" गीत के माध्यम से किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश डॉ. बसंती लाल बाबेल रहे। मंच पर मेवाड़ जैन तेरापंथ कांफ्रेंस के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र कुमार कच्छारा, तेरापंथ सभा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मेहता, महासभा सदस्य प्रवीण ओस्तवाल, सभा मंत्री मनोहरलाल पितलिया, समाजसेवी ठाकुर साहब पुष्पेंद्र सिंह चुंडावत एवं विश्व हिंदू परिषद के गंभीर सिंह राठौड़ मंचासीन रहे।
श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन देवेंद्र कुमार मेहता द्वारा किया गया। साध्वी सम्यक प्रभा ने अपने मंगल उद्बोधन में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को धर्मसंघ के अनुशासन व मर्यादा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष संगीता पामेचा ने अपने विचार रखे, वहीं महिला मंडल की बहनों ने सामूहिक गीतिका का सुमधुर संघान कर कार्यक्रम में आध्यात्मिकता का संचार किया।
महिला मंडल अध्यक्ष मंजू हिरण, तेयुप अध्यक्ष योगेश ढीलीवाल, अणुव्रत समिति अध्यक्ष रेणु छाजेड़ एवं कन्या मंडल संयोजिका दिव्या श्रीमाल ने अपनी-अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की।
डॉ. बसंती लाल बाबेल एवं देवेंद्र कुमार कच्छारा द्वारा चारों संस्थाओं को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथियों ने अपने वक्तव्यों में सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें संघ कार्य में पूर्ण समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया।
सभी अतिथियों का सम्मान तेरापंथ सभा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं आभार सभा मंत्री मनोहरलाल पितलिया ने व्यक्त किया।
मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
श्रावक समाज ने हर्षध्वनि एवं तालियों की गूंज के साथ नवीन कार्यकारिणी का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की जानकारी जेटीएन प्रतिनिधि पवन कच्छारा द्वारा दी गई।