राजसमंद में मौसम का रौद्र रूप: ओलावृष्टि से बिछी बर्फ की चादर, कश्मीर सा हुआ नजारा

राजसमंद में मौसम का रौद्र रूप: ओलावृष्टि से बिछी बर्फ की चादर, कश्मीर सा हुआ नजारा
X

राजसमंद। जिले में सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के प्रभाव से आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। अल सुबह जिले के कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ जमकर ओलावृष्टि और बारिश हुई। ओलों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि सड़कों और खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई, जिससे रेगिस्तानी राज्य के इस जिले में नजारा किसी ठंडे प्रदेश (कश्मीर) जैसा प्रतीत होने लगा।

मौसम विभाग ने इस संबंध में पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी। सुबह-सुबह हुई इस अचानक ओलावृष्टि से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और चारों ओर ठिठुरन बढ़ गई है। ओलावृष्टि के कारण यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ और फसलों को लेकर किसान चिंतित नजर आए।

Tags

Next Story