जोगेश्वर बाबा मंदिर में चोरी, दान पेटी से नकदी ले उड़े बदमाश

जोगेश्वर बाबा मंदिर में चोरी, दान पेटी से नकदी ले उड़े बदमाश
X

राजसमंद। जिला मुख्यालय के द्वारकेश चौराहा स्थित जोगेश्वर बाबा मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर दान पेटी से नकदी चुराकर फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो बदमाश दान पेटी से नकदी निकालते नजर आ रहे हैं।

सुबह जब मंदिर पहुंचे पुजारी को दान पेटी टूटी हुई मिली तो चोरी का पता चला। इसके बाद तत्काल कांकरोली थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

पुजारी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर में चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई नकदी बरामद कर ली जाएगी।

Tags

Next Story