हल्दीघाटी खमनोर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, स्व. मोहनलाल श्रीमाली को दी श्रद्धांजलि

हल्दीघाटी, खमनोर: राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत, सदैव सकारात्मक प्रेरणा देने वाले एवं संघर्ष ही जीवन है मंत्र को अंगीकार कर अपने सपनों को साकार करने वाले कर्मठ कर्मयोगी महाराणा प्रताप के भक्त स्वर्गीय मोहनलाल श्रीमाली के दुखद निधन पर हल्दीघाटी खमनोर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्रीनाथद्वारा पत्रकार संघ के अध्यक्ष केके संनाढय के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में श्रीमाली के पुत्र भूपेन्द्र श्रीमाली ने खमनोर गांव के साथ उनके पिता के संबंधों पर विचार व्यक्त किए और उनके जीवन के संघर्षशील पक्ष को याद किया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन श्रीनाथद्वारा पत्रकार संघ के सचिव विनोद पालीवाल ने किया। इस अवसर पर श्री नाथद्वारा पत्रकार संघ के भूपेश दुर्घावत गणेश कुमावत, कैलाश पालीवाल, नरेंद्र पालीवाल, मनीष पालीवाल छोटू टेलर सहित सभा में श्रद्धालुओं के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों व राजनीतिक पार्टियों के लोगों ने स्वर्गीय श्रीमाली की उपलब्धियों और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
