गोवंश को बांधे रेडियम बैल्ट, सड़क दुर्घटना से होगा बचाव

गोवंश को बांधे रेडियम बैल्ट, सड़क दुर्घटना से होगा बचाव
X

राजसमंद ( राव दिलीप सिंह)श्री राजस्थान गोसेवा समिति ज़िला शाखा राजसमंद की ओर से जिले में निराश्रित गोवंश को सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए रेडियम बैल्ट बांधे जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष जेठू सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बरसात के दिनों में कीचड़ होने व मच्छरों की भरमार के कारण निराश्रित गोवंश सड़क पर बैठ जाता है। रात के समय में वाहन चालकों की असावधानी के कारण निराश्रित गोवंश दुर्घटना ग्रस्त हों जाता हैं। गो वंश को दुर्धटना से बचाने के लिए गले में रेडियम बैल्ट बांधे जा रहे हैं। जिससे वाहन चालक को दूर से ही सड़क पर बैठा गोवंश नजर आ जायेगा ओर वाहन से दुर्घटना ग्रस्त होने की संभावना कम हो जायेगी। पन्नालाल गट्टू बाई भंडारी चेरिटेबल ट्रस्ट बेंगलूर द्वारा संचालित जीवरक्षा अभियान के द्वारा 500 बेल्ट उपलब्ध करवाएं गए। पूरे जिले में 5000 गोवंश के बैल्ट बांधने का लक्ष्य है। गो वंश के बैल्ट बांधने में उमेश पालीवाल, भरत पालीवाल, चंद्र प्रकाश गर्ग, धर्मेश छीपा, विष्णु सिंह, मीठा लाल तेली, जगदीश गायरी, शंभू गायरी, शंकर सिंह, चंद्रभान सिंह आदि गोभक्त सेवा दे रहे हैं।

Next Story