होर्डिंग लगाते युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, गंभीर रूप से झुलसा

X
By - मदन लाल वैष्णव |12 Jun 2025 1:36 PM IST
राजसमंद । राजसमंद में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां होर्डिंग लगाते समय एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। यह घटना सौ फीट रोड स्थित अंबेडकर चौराहे पर हुई।
जानकारी के अनुसार, रेहान नामक युवक होर्डिंग लगाने का काम कर रहा था, तभी वह दुर्भाग्यवश ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। रेहान की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टर उसकी जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
Tags
Next Story
