महिलाओं ने दौड़ प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह, लिया फिट रहने का संकल्प

X

राजसमंद राहुल |जिले के केलवा में स्वच्छ केलवा, हरित केलवा अभियान के तहत महिलाओं और युवतियों की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय (माय भारत राजसमंद) के निर्देशन में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल द्वारा नवल श्याम गोशाला, केलवा में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केलवा प्रशासक सरपंच सुमन साहू रहे।

प्रतियोगिता में महिला वर्ग में —

प्रथम स्थान: राधा रैगर

द्वितीय स्थान: शोभा पालीवाल

तृतीय स्थान: प्रीति साहू

वहीं छात्रा वर्ग में —

प्रथम: जमुना कालबेलिया

द्वितीय: मनीषा पुरोहित

तृतीय: मनीषा सोनी

विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

युवा मंडल अध्यक्ष लालू राम सिंधल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को फिट रहने और अपने परिवार को स्वस्थ रखने के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में सुनील साहू, ज्योति महात्मा, प्रीति साहू, शिवानी सोनी, मनीषा पुरोहित, मनीषा सोनी, जमुना कालबेलिया, सुनीता खटीक सहित कई युवा मंडल कार्यकर्ता और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Next Story