श्रमिक, पथ विक्रेता एवं लोक कलाकार कराएं विश्वकर्मा पेंशन योजना में पंजीयन



राजसमंद। मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के तहत जिले में श्रमिकों, पथ विक्रेताओं एवं लोक कलाकारों का पंजीकरण जारी है। योजना के अंतर्गत 41 से 45 वर्ष आयु वर्ग के श्रमिक, पथ विक्रेता और लोक कलाकार मात्र 100 रुपये मासिक प्रीमियम जमा कर सकते हैं।

पेंशन योजना में पंजीकरण करने पर 60 वर्ष की आयु के पश्चात वृद्धावस्था में 3,000 रुपये मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति पंजीकरण के लिए कार्यालय सहायक निदेशक, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, राजसमंद (राजस्थान) में संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए UAN नंबर, जनाधार कार्ड, बैंक पासबुक/कैंसिल चेक तथा ई-श्रम कार्ड आवश्यक होंगे।

Next Story