राजसमंद नाथद्वारा के गोविंद चौक में युवक की बेरहमी से पिटाई

X
By - vijay |17 Sept 2025 3:45 PM IST
राजसमंद राहुल नाथद्वारा के व्यस्ततम गोविंद चौक में कानून व्यवस्था को धता बताते हुए बदमाशों ने एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। यह घटना पुलिस थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई, जिसने पुलिस की निष्क्रियता और अपराधियों के बुलंद हौसलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में, कुछ युवक लाठी-डंडों से एक अकेले युवक को पीटते हुए दिख रहे हैं। जब युवक की मां या कोई अन्य महिला उसे बचाने के लिए आगे आती है, तो बदमाश उस पर भी हमला करने से नहीं हिचकिचाते। बदमाशों के चेहरे पर पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है, जिससे इलाके में भय का माहौल है।
Next Story
