राजस्थान सरकार ने मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

राजस्थान सरकार ने मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
X

जयपुर, राज्य सरकार ने नियोजित नगरीय विकास को प्रोत्साहन देने, मेडिकल ट्यूरिज्म को बढ़ावा देने, राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्यों में वृद्धि करने, अक्षय ऊर्जा सहित ऊर्जा क्षेत्र के विकास, कर्मचारी कल्याण एवं विभिन्न संवर्गों के कार्मिकों के लिए पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि के लिए सेवा नियमों में संशोधन, टाउनशिप पॉलिसी-2024 का अनुमोदन सहित कई महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में यह निर्णय किए गए। बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री डा प्रेम चन्द बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने पत्रकारों को बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी। डा बैरवा ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप राजस्थान को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी ढांचे के साथ मेडिकल टूरिज्म हब बनाने के उद्देश्य से मंत्रिमण्डल की बैठक में मेडिकल वैल्यू ट्रेवल पॉलिसी (हील इन राजस्थान नीति-2025) के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। यह नीति राजस्थान को सुलभ, किफायती लागत और भरोसेमंद मेडिकल वैल्यू ट्रेवल (एमवीटी) डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करेगी। यह नीति स्वास्थ्य और पर्यटन क्षेत्रों को एकीकृत करके आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, और वैश्विक ब्रांडिंग को बढ़ावा देगी। इस नीति के तहत निवेशकों को राजस्थान निवेश संवर्धन योजना (रिप्स), राजस्थान औद्योगिक विकास नीति और पर्यटन नीति के तहत प्रोत्साहन उपलब्ध कराये जायेंगे तथा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप और वायबिलिटी गैप फंडिंग का भी उपयोग किया जाएगा।

Next Story