आरजीएचएस योजना को जरूरी बदलाव कर बनाया जाएगा और बेहतर-खींवसर

आरजीएचएस योजना को जरूरी बदलाव कर बनाया जाएगा और बेहतर-खींवसर
X


जयपुर, राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम (आरजीएचएस) में विभिन्न बदलाव करते हुए इसे और बेहतर बनाया जाएगा ताकि रोगियों को सुगमता से गुणवत्तापूर्ण उपचार मिले और अनियमितता की कोई गुंजाइश नहीं रहे।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने गुरूवार को यहां आरजीएचएस की समीक्षा करते हुए यह बात कही। उन्होंने इस संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि योजना को तकनीकी रूप से मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को सुगमतापूर्वक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए योजना को पेशेंट फ्रेण्डली बनाया जाए। ऐसा सिस्टम विकसित करें जिससे किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहे। इसके बाद भी किसी स्तर पर कोई अनियमितता पाई जाएगी तो विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। लोगों की जीवन रक्षा से जुड़ी ऐसी महत्वपूर्ण योजनाओं में किसी भी तरह की कोताही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम होगा विकसित: बैठक में बताया गया कि योजना के सुचारू संचालन के लिए एक ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम (शिकायत निवारण प्रणाली) विकसित किया जाएगा. साथ ही, पोर्टल पर भी फीडबैक का ऑप्शन उपलब्ध करवाया जाएगा. इससे योजना के क्रियान्वयन या इसका लाभ लेने में आ रही समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जा सकेगा और लाभार्थियों से जरूरी फीडबैक भी मिल सकेगा. राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि ऐसा प्रयास है कि फुल प्रूफ सिस्टम विकसित हो, जिससे किसी भी स्तर पर कोई भी अनियमितता नहीं हो. योजना में तकनीकी स्तर पर भी आवश्यक सुधार किए जाएंगे.

Tags

Next Story