राजस्थान कांग्रेस में 'सर्जरी' की तैयारी: सत्रह ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को कारण बताओं नोटिस

जयपुर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने पार्टी कार्यों के प्रति उदासीनता बरतने पर प्रदेश के 17 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन जवाब मांगा है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेशभर में जारी संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त विधानसभा समन्वयकों को सहयोग प्रदान नहीं करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रियता से भाग नहीं लेकर पार्टी कार्यों के प्रति उदासीनता बरतने की प्रभारी पदाधिकारियों एवं विधानसभा समन्वयकों की प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्राप्त रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए श्री डोटासरा ने ये नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।उसके बाद ही पीसीसी चीफ ने 17 ब्लॉक अध्यक्ष को कारण बताओं नोटिस जारी किया है और उनसे 7 दिन में जवाब मांगा है. अगर पीसीसी चीफ जवाब से संतुष्ट नहीं हुए तो उन्हें पद मुक्त किया जाएगा. चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश भर बूथ, मंडल और ब्लॉक स्तर पर भी संगठन मजबूत रहे, इसके लिए लगातार संगठन को मजबूती देने का काम किया जा रहा है.
प्रदेश कांग्रेस की ओर से लगाए गए समन्वय लगातार ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर पर बैठकर ले रहे हैं. समन्वयकों को यह भी निर्देश दिए गए थे की बैठकों के दौरान इस बात का खास ध्यान रखा जाए कि कौन-कौन से नेता सक्रिय हैं और कौन-कौन से नेता निष्क्रिय हैं. जो निष्क्रिय हैं उनकी रिपोर्ट बनाकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को भेजी जाए, जिससे कि उन लोगों को संगठन से हटाकर उनकी जगह समर्पित कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाए.
उन्होंने कहा कि निष्क्रिय और उदासीन रवैया रखने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को कारण बताओं नोटिस जारी कर उन पर भी कार्रवाई की जा सकती है.
