लखपति एवं मिलेनियर दीदी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

सीकर, । महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में रविवार को पिपराली पंचायत समिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “लखपति एवं मिलेनियर दीदी संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं एवं लखपति दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य सचिव का संवाद एवं प्रोत्साहन
कार्यक्रम के दौरान राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव ने सीधे महिलाओं से संवाद किया और उनके द्वारा किए जा रहे आजीविका कार्यों तथा आय वृद्धि के प्रयासों की विस्तृत जानकारी ली। मुख्य सचिव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर और स्वरोजगार के नए अवसर तलाशकर महिलाएं न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि समाज की आर्थिक उन्नति में भी भागीदार बनकर विकसित राजस्थान के सपने को साकार करेंगी।
सीकर की उभरती ‘मिलेनियर दीदियाँ
संवाद कार्यक्रम में जिले की उन सफल महिलाओं ने अपनी प्रेरणादायी सफलता की कहानियाँ साझा कीं, जो नवाचारों के माध्यम से ‘मिलेनियर दीदी’ बनने की राह पर अग्रसर हैं:
कमलेश कुमारी – हर्बल साबुन निर्माण
बिमला कंवर – आर्टिफिशियल ज्वेलरी निर्माण
रजनी देवी – कैंटीन संचालन
माया वर्मा – प्राकृतिक खेती
दीपा – शेखावाटी परिधान निर्माण
इस अवसर पर राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अर्चना मौर्य एवं जिला प्रबंधक अनुराग स्वामी भी उपस्थित रहे।
