रींगस में पैंथर की दस्तक: वार्ड 23 में महिला पर हमला, कस्बे में दहशत का माहौल
X
By - मदन लाल वैष्णव |12 March 2026 1:10 PM IST
रींगस। कस्बे के वार्ड नंबर 23 में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक पैंथर (तेंदुआ) का मूवमेंट देखा गया। पैंथर ने इलाके में एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
सूचना मिलते ही रींगस पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार, पैंथर को गलियों में घूमते देख लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। वन विभाग की टीम को भी सूचित कर दिया गया है और पैंथर को सुरक्षित पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों को घरों के अंदर रहने और सतर्क रहने की अपील की है। फिलहाल रेस्क्यू टीम पैंथर की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।
Next Story
