सिरोही पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, सर्किट हाउस में हुआ स्वागत

सिरोही पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, सर्किट हाउस में हुआ स्वागत
X

सिरोही। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया बुधवार को जिले के दौरे पर सिरोही पहुंचे। राज्यपाल का काफिला सिरोही के सर्किट हाउस पहुंचा, जहां जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी और पुलिस अधीक्षक ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

सर्किट हाउस पहुंचने पर राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राज्यपाल का फूल मालाओं से स्वागत-सत्कार किया।

स्वागत कार्यक्रम के बाद राज्यपाल का काफिला रेवदर उपखंड के निंबज गांव के लिए रवाना हुआ। निंबज गांव में राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मुनिसुव्रत स्वामी भगवान के 25वें सिल्वर जुबली ध्वजारोहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे कार्यक्रम में सहभागिता के बाद राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया जोधपुर के लिए रवाना होंगे।

Tags

Next Story