अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की प्रदेश स्तरीय बैठक जयपुर में संपन्न, वैश्य एकता और भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की प्रदेश स्तरीय बैठक जयपुर स्थित समुराई रिसोर्ट में आयोजित की गई। बैठक में भजनलाल शर्मा (मुख्यमंत्री, राजस्थान) , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ तथा दिया कुमारी (उपमुख्यमंत्री, राजस्थान) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संभागीय अध्यक्ष एवं दामोदर अग्रवाल (भीलवाड़ा सांसद) का सानिध्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वैश्य समाज देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ रहा है। व्यापार, उद्योग और सेवा के माध्यम से वैश्य समाज ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा, प्रशासन और नेतृत्व के क्षेत्रों में आगे आकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए, जिससे समाज और देश दोनों को नई दिशा मिल सके।
बैठक में सांसद दामोदर अग्रवाल ने वैश्य समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि समाज को संगठित होकर कार्य करना चाहिए तथा युवाओं की भागीदारी को प्रशासनिक सेवाओं और ब्यूरोक्रेसी में बढ़ाना आवश्यक है, ताकि समाज का प्रतिनिधित्व विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत हो सके।
बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने तथा समाज के युवाओं को नेतृत्व और प्रशासनिक क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के विषय पर भी चर्चा की गई।
इस बैठक में भीलवाड़ा जिले से प्रदेश मंत्री कल्पेश चौधरी, जिलाध्यक्ष रामेश्वरलाल काबरा, जिला महामंत्री ललित अग्रवाल, प्रदेश सचिव आरती कोगटा, महिला संभागीय अध्यक्ष मधु जाजू, युवा संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र डाणी, युवा प्रदेश मंत्री पंकज लोहिया, युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी, जिला महामंत्री हर्षिल नागौरी, कोषाध्यक्ष त्रिदेव मूंदड़ा तथा मीडिया प्रभारी हरीश हिंदुस्तानी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
