सरकारी साइकिलों की हालत खस्ता: नई साइकिल लेकर घर जाना भी हुआ मुश्किल, स्कूल प्रशासन ने झाड़ा पल्ला

सरकारी साइकिलों की हालत खस्ता: नई साइकिल लेकर घर जाना भी हुआ मुश्किल, स्कूल प्रशासन ने झाड़ा पल्ला
X


भादसोड़ा (चित्तौड़गढ़)। सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोड़ा स्थित महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल में शुक्रवार को 30 बालिकाओं को साइकिलें बांटी गईं, लेकिन खुशी का यह मौका परिजनों और छात्राओं के लिए परेशानी का सबब बन गया। वितरित की गई साइकिलों की गुणवत्ता इतनी खराब निकली कि नई साइकिल मिलने के बावजूद छात्राएं उन्हें सही से चला भी नहीं पाईं।

नई साइकिलों में पुरानी जैसी खामियां

साइकिल वितरण के तुरंत बाद स्कूल पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि कई साइकिलों की चेन बार-बार उतर रही थी, तो किसी का बास्केट (टोकरी) पहले से ही टूटा हुआ था। कुछ साइकिलों के टायर खराब निकले और कई में तो हवा तक नहीं भरी हुई थी। परिजनों का कहना है कि कुछ साइकिलें पूरी तरह असंतुलित थीं, जिससे छात्राओं के गिरने और चोटिल होने का खतरा बना हुआ था। कई छात्राएं करीब 2 किलोमीटर दूर से स्कूल आती हैं, जिन्हें नई साइकिल लेकर घर जाने के दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रिंसिपल का तर्क: निर्देशों के चलते जल्दबाजी में किया वितरण

साइकिल की गुणवत्ता पर उठे सवालों को लेकर स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति शर्मा का कहना है कि साइकिलें ट्रक में लोड होकर स्कूल पहुंची थीं। उस समय स्कूल में परीक्षाएं चल रही थीं और ऊपर से साइकिलों को तुरंत वितरित करने के कड़े निर्देश थे। इसी दबाव और समय की कमी के चलते साइकिलों को बिना विस्तृत जांच के ही बालिकाओं को वितरित कर दिया गया। हालांकि, इस लापरवाही ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और गुणवत्ता नियंत्रण पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story