'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज को मिलेगी हरी झंडी!

X
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की फिल्मों का कानून पचड़े में फंसने का मामला नया नहीं है। अक्सर देखा गया है कि कई फिल्में रिलीज और विवादित कंटेंट को लेकर कोर्ट कचहरी के चक्कर में पड़ जाती हैं। मौजूदा समय में अभिनेता विजय राज की आने वाली फिल्म उदयपुर फाइल्स भी अपनी रिलीज को लेकर विवादों में बनी हुई है।
हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेशनुसार इस मूवी की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। अब उदयपुर फाइल्स के मेकर्स ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और मामले पर दोबारा से सुनवाई की मांग की है।फिल्म उदयपुर फाइल्स के निर्माता गौरव भाटिया ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उनका मानना है कि उनकी फिल्म कोई ऐसे मुद्दे पर नहीं बनी है, जिसके बारे में किसी को जानकारी न हो।
Next Story
