राजस्‍थान ये सांसद बने मंत्री,: किसको मोदी मंत्रिमंडल में मिला पहली बार मौका तो किसे दोबारा

किसको  मोदी मंत्रिमंडल में मिला पहली बार मौका तो किसे दोबारा

जयपुर। नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में इस बार राजस्थान से चार मंत्रियों को जगह मिली है

भूपेंद्र यादव कैबिनेट मंत्री

राजस्थान के अलवर से भूपेंद्र यादव को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी भूपेंद्र यादव केंद्रीय मंत्री रहे हैं।

गजेंद्र सिंह शेखावत

इसके साथ ही जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उन्हें भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वे जल शक्ति मंत्री रहे हैं।

अर्जुन राम मेघवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)


नए मोदी मंत्रिमंडल में अर्जुन राम मेघवाल को भी शामिल किया गया है। वह राजस्थान की बीकानेर सीट से सांसद चुनकर आए हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी उन्हें मंत्री बनाया गया था।

भागीरथ चौधरी राज्य मंत्री

भागीरथ चौधरी को भी मोदी मंत्रिपरिषद 3.0 में जगह मिली है। उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है। वह अजमेर से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए। इससे पहले वह दो बार विधायक भी रह चुके हैं।






Next Story