कलेक्टर बना गांव का छोरा,महिलाओं ने नृत्य करते हुए किया स्वागत

कलेक्टर  बना गांव का छोरा,महिलाओं ने नृत्य करते हुए किया स्वागत

टोंक उनियारा क्षेत्र के छोटे से गांव देवली के रहने वाले एक युवक के कलेक्टर बनने के बाद जैसे ही वह अपने गांव में पहुंचा ग्रामीणों ने उसका जमकर स्वागत किया। जगह-जगह फूल मालाओं से तथा साफा पहनाकर डीजे की धुन पर महिलाओं ने नृत्य करते हुए उसका स्वागत किया। देवली उनियारा का रहने वाले छात्र विनोद कुमार मीणा पुत्र शंकर लाल मीणा जनरल रैंक में 135वें स्थान पर उसका चयन हुआ। वह जब उसकी चयन हुआ तब वह एवं गांव के लोग खुशी से झूम उठे। रविवार की दोपहर में जब विनोद देवली गांव पहुंचा तो लोगों ने उसका खातोली, उनियारा, अलीगढ़ सहित कई गांव में उसका जमकर स्वागत किया।बाद में अपने गांव पहुंचने पर लोगों ने डीजे की धुन पर उसको घोड़ी पर बिठाकर स्वागत करते हुए घर पहुंचाया। विनोद ने बताया जब अपने गांव में रहता था तब अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय में ही पढ़ा। उसके बाद हिंदी मीडियम से ही उसने कक्षा दसवीं एवं 12वीं पास की। उसके बाद वह अपने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बाहर निकल गया। मन में कुछ कर दिखाने का जज्बा और दृढ़ संकल्प को लेते हुए अपने इस लक्ष्य को पूरा किया।

Read MoreRead Less
Next Story