रीट परीक्षा के दौरान महिला ने बच्ची को दिया जन्म

रीट परीक्षा के दौरान महिला ने बच्ची को दिया जन्म
X

टोंक। राजस्थान में चल रही अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) के पहले दिन टोंक जिले में बड़ा वाकया सामने आया। यहां परीक्षा देने आई एक गर्भवती महिला के परीक्षा केन्द्र में घुसने के बाद अचानक लेबर पेन शुरू हो गया। इस पर उसे तत्काल एम्बुलेंस के जरिये टोंक जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल भिजवाया गया. वहां महिला ने बेटी को जन्म दिया. डिलीवरी के बाद प्रसूता और नवजात बेटिया स्वस्थ है। यह मामला सोशल मीडिया में काफी छाया हुआ है।

जानकारी के अनुसार टोंक जिले के मालपुरा की रहने वाली गर्भवती प्रियंका चौधरी गुरुवार को रीट परीक्षा देने के लिए आई थी। प्रियंका का परीक्षा केन्द्र टोंक जिले से करीब 30 किलोमीटर दूर बरौनी गांव में था। उसे पहली परीक्षा पारी में परीक्षा देनी थी. प्रियंका परीक्षा देने के लिए अपने पति जीतराम के साथ आई थी। प्रियंका समय से परीक्षा केन्द्र पहुंच गई थी। उसने परीक्षा केन्द्र में एंट्री भी ले ली थी. परीक्षा केन्द्र के अंदर जाने के करीब एक घंटे के बाद प्रियंका के लेबर पेन शुरू हो गया।

Next Story