जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, सपोटरा थाने के SI की मौत, दो कॉन्स्टेबल सहित तीन घायल

जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, सपोटरा थाने के SI की मौत, दो कॉन्स्टेबल सहित तीन घायल
X


जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में करौली के सपोटरा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर (SI) हनुमान मीणा (55) की मौत हो गई। हादसे में दो कॉन्स्टेबल कजोड़ जाट, रामराज बैरवा और एक अन्य व्यक्ति रामनरेश मीणा घायल हो गए हैं, जिन्हें दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आंधी थाना (जयपुर ग्रामीण) क्षेत्र में नांगल बेला गांव के पास (चैनल नंबर 39) यह हादसा उस वक्त हुआ जब इनकी तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। घायल रामनरेश के अनुसार, पुलिस टीम एक केस के सिलसिले में मेरठ गई थी और दिल्ली होते हुए वापस लौट रही थी। रात में खाना खाने के बाद पीछे बैठे सभी लोग सो गए थे, जबकि एसआई हनुमान मीणा ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे थे। आंधी थाना इंचार्ज गोपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि कार चालक को झपकी आने या ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह दुर्घटना हुई है। कार का ड्राइवर सुरक्षित है। मृत एसआई मूल रूप से सवाई माधोपुर के चकेरी कुंडेरा के रहने वाले थे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story