दर्दनाक हादसा: कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, भरतपुर के 3 श्रद्धालुओं की मौत

X
भरतपुर जिले के तीन कांवड़ यात्रियों की उत्तर प्रदेश के मथुरा में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. हादसा गुरुवार को उस वक्त हुआ जब कांवड़ यात्री ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे और सामने से आ रहा एक ट्रक का टायर फटने से अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गया.
हादसे में भरतपुर जिले के लहचोरा कला गांव के रहने वाले भीम, भूपेंद्र और बबली (तीनों की उम्र करीब 40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य साथी सोनू (42) गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार, हादसा मथुरा जिले के सिहोरा गांव के पास हुआ. ट्रक का टायर फटने से वह संतुलन खो बैठा और सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली पलट गई और उसमें आग लग गई.
Next Story
