एक्सप्रेस हाईवे पर कार में पोस्त की तस्करी करते दो गिरफ्तार

X
By - vijay |11 Feb 2026 10:50 PM IST
श्रीगंगानगर । श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में अमृतसर- जामनगर एक्सप्रेस वे पर पुलिस ने पंजाब के दो व्यक्तियों को कार में अवैध रूप से पोस्त की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर कलावती द्वारा कल मंगलवार दोपहर को गांव एटा के नजदीक अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे पर एक संदिग्ध कर को रोककर चेक किया तो उसमें 29 किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। कार में सवार बलविंदरसिंह उर्फ बिंदर बाजीगर (40) निवासी संतनगर तथा कृपालसिंह उर्फ काली जटसिख (24)निवासी मामू जोइया थाना अमीर खास जिला फिरोजपुर, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।आगे जांच सूरतगढ़ सिटी थाना में सब इंस्पेक्टर मानकलाल द्वारा की जा रही है।
Next Story
