सेना का अफसर बन सामान बेचने और USDT के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिर साइबर ठग गिरफ्तार

सेना का अफसर बन सामान बेचने और USDT के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिर साइबर ठग गिरफ्तार
X


अलवर | ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के खिलाफ अलवर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को सेना के अधिकारी बनकर और डिजिटल करेंसी (USDT) के नाम पर अपना शिकार बनाते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 मोबाइल फोन और 5 सिम कार्ड बरामद किए हैं।

फर्जी 'आर्मी ऑफिसर' बनकर बिछाते थे जाल

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साकिर (32) लोगों को झांसे में लेने के लिए खुद को आर्मी ऑफिसर बताता था। वह सोशल मीडिया पर संदेश फैलाता कि उसका ट्रांसफर हो गया है और वह अपना घर का सामान जैसे बेड, सोफा, अलमारी और फ्रिज सस्ते दामों में बेचना चाहता है। फौजी की वर्दी और नाम पर भरोसा कर लोग उसे ऑनलाइन पैसे भेज देते थे, जिसके बाद वह संपर्क काट देता था।

डिजिटल करेंसी USDT का लालच

वहीं दूसरा आरोपी साहिल खान (22) USDT (क्रिप्टो करेंसी) बेचने के नाम पर ठगी करता था। आरोपी मोबाइल, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान सस्ते दामों में देने का लालच देकर लोगों से डिजिटल करेंसी में लेनदेन करवाते थे। पुलिस ने साकिर (निवासी रायबका) और साहिल खान (निवासी बूंटोली) को तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा।

साइबर पुलिस की चेतावनी

पुलिस ने बताया कि आरोपी फर्जी आईडी और सिम कार्ड का उपयोग कर लोगों को जाल में फंसाते थे। अलवर पुलिस फिलहाल आरोपियों के बैंक ट्रांजेक्शन और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुँचा जा सके।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455

Next Story