धूमधाम से मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर महाराज का प्रथम समाधि स्मृति दिवस

धूमधाम से मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर महाराज का प्रथम समाधि स्मृति दिवस
X

उदयपुर । परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि स्मृति दिवस माघ शुक्ला नवमी गुरुवार 6 फरवरी 2025 को प्रात: कालीन बेला में 36 मंडलीय आचार्य छतीसी विधान उदासीन आश्रम अशोकनगर में आयोजित किया जायेगा। जैसा की आपको विदित है की वर्तमान के महान आचार्य समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर महाराज चतुर्थकालीन चर्या का पालन करते हुए समाज और जन कल्याण की भावना से भरकर इतना बहुत आशीर्वाद स्वरूप धर्म धरोहर प्रदान कर गय जिसमे प्रमुख रूप से भव्य ऐतिहासिक गगन चुंबी जिनालयो का निर्माण, जीव दया के अंतर्गत शताधिक गौशालाये, स्व आलंबन और स्वरोजगार के लिय हथकरघा, आयुर्वेद के लिय पूर्णायु,स्त्री शिक्षा के लिय प्रतिभा स्थली, शांतिधारा, श्रमदान, जेल में रोजगार आदि आदि अनेक प्रकल्प स्थापित करवाए जो जैन धर्म की पताका को हजारों हज़ारों वर्षो तक जीवित और अमर करेंगे। जिसका ऋण कभी नही चुकाया जा सकता हैं उन्ही गुरुदेव के चरणों में उनकी समाधि के एक वर्ष पूर्ण होने पर 5 फरवरी को शाम 7 बजे से भजन संध्या और महा विन्याजली सभा के साथ गुणानुवाद महोत्सव श्री दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति के द्वारा पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर उदासीन आश्रम अशोकनगर में आयोजित किया जा रहा है। जिसमे आप सभी अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ ले। 6 फरवरी को प्रात:काल 7 बजे अभिषेक ,शांतिधारा,एवम संगीत मय विधान का आयोजन उदासीन आश्रम रखा गया है। जिसकी तैयारी जोर शोर से प्रारंभ कर दी गई है भजन संध्या में सागर के सुप्रसिद्ध कलाकार दीपेश शाह को आमंत्रित किया गया है। विधि विधानाचार्य सांगानेर के स्थानीय पंडित अंकित शास्त्री, सम्राट शास्त्री, अंशुल शास्त्री, लक्की शास्त्री के द्वारा संपन्न कराया जाएगा। धर्म प्रभावना समिति के द्वारा यह सम्पूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयारी के लिए समिति संरक्षक पारस सिंघवी, महेंद्र कुमार टाया, अध्यक्ष कुंथूकुमार गणपतोत, प्रकाश अखावत, शशिकांत शाह, जिनेंद गांगावात, रमेश वैद्य, कैलाश गंगवाल, राहुल बाकलीवाल, राजेंद्र अखावत, राहुल पंचोली, आदि अनेक गणमान्य उपस्थित रहें।

Next Story