पशु आहार व पशु प्रबंधन पर हुई चर्चा

उदयपुर,। पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह के अन्तर्गत ‘‘राज्य का सर्वांगीण विकास पशुपालन से ही संभव हैं‘‘ विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी ने बताया कि पशुपालक उन्नत तकनीकी का उपयोग करते हुए पशु प्रबंधन कर पशुओं से समुचित लाभ अर्जित कर सकते है। संस्थान के डॉ. पदमा मील ने कहा कि स्वस्थ पशु ही स्वच्छ एवं पूर्ण उत्पादन देने में सक्षम होता है। पशुओं को निरोगी रखना, उनका कल्याण करना नितान्त आवश्यक है। पशुपालन डिप्लोमा के विद्यार्थी निष्ठा रावल एवं निखिल कुमार ने पक्ष में जबकि धीरज सिंह ने विपक्ष में अपने सराहनीय विचार रखे।

Next Story