मूलनायक चंद्रप्रभु भगवान का पंचामृत अभिषेक एवं भक्ति भाव से पूजा की

मूलनायक चंद्रप्रभु भगवान का पंचामृत अभिषेक एवं भक्ति भाव से पूजा की
X

उदयपुर। श्री चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर आयड़ एवं सकल दिगंबर जैन समाज की के तत्वावधान में आयोजित समाधि सम्राट आचार्य अभिनंदन सागर महाराज की सुयोग्य शिष्या आर्यिका प्रसन्न मति के सानिध्य में दशलक्षण महापर्व का आयोजन धूमधाम से आयोजित हो रहा है। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष भंवरलाल गदावत ने बताया कि संगीतकारों की मधुर स्वर लहरियों के बीच पर्युषण पर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव आरिकां प्रसन्न मति माताजी के सानिध्य में चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर आयड़ में मनाया जा रहा है। मंदिर ट्रस्ट महामंत्री सुरेश कुमार लखावला व ब्रजकिशोर जोलावत ने बताया कि उत्तम आर्जव के पावन दिवस पर सोधर्म इंद्र का सौभाग्य मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष भंवरलाल -मंजू गदावत को प्राप्त हुआ प्रसन्न मति माताजी के सानिध्य में बड़े धूमधाम से भगवान का पंचामृत अभिषेक एवं भक्ति भाव से पूजा की समाज के कई श्रावक श्राविकाऐ ने पूजा भक्ति में भाग लिया।

Tags

Next Story