सबलपुरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सबलपुरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
X

उदयपुर । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, उदयपुर द्वारा उदयपुर जिले के सबलपुरा ग्राम में जनकल्याणकारी योजनाओं, हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पर वार्ता व प्रदर्शनी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विभाग के क्षेत्रीय प्रचार सहायक रवि कुमार योगी ने उपस्थित ग्रामीणों को संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हमारा-संविधान, हमारा-स्वाभिमान के बारे में विस्तृत जानकारी दी | साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ लेने के प्रावधान, पात्रता व अनुदान के बारे में भी जानकारी प्रदान की।

Next Story