सड़क हादसों में जान गवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख का प्रतिकर मंजूर

By - मदन लाल वैष्णव |1 Oct 2025 6:41 PM IST
उदयपुर। जिला कलक्टर एवं दावा परिनिर्धारण आयुक्त नमित मेहता ने अलग-अलग सड़क हादसों में मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रूपये के प्रतिकर की मंजूरी दी है। जिला कलक्टर के आदेशानुसार जयसिंह सिसोदिया पिता धूलसिंह सिसोदिया निवासी- 80 आवरी माता कच्ची बस्ती, थाना हिरणमगरी, तहसील गिर्वा, उदयपुर के गम्भीर घायल होन पर घायल को 108 एम्बुलेंस द्वारा महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय, उदयपुर ले जाने पर 25 फरवरी को मृत्यु हो गई। अतः मृतक के विधिक प्रतिनिधि (तहसीलदार बडगांव, जिला उदयपुर द्वारा प्रमाणित) कैलाश देवी पत्नी जय सिंह को प्रतिकर के रूप में दो लाख रूपये मंजूर किये गये।
Next Story
