मेवलिया प्रजापति समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को

उदयपुर। मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चौखले का प्रतिभा व भामाशाह सम्मान समारोह रविवार को ग्राम पंचायत दरौली स्थित श्री यादे देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा। इस मौके पर मंदिर परिसर में बने दो कमरों का उद्घाटन भी किया जाएगा।
चौखला अध्यक्ष गणेश लाल प्रजापत घासा ने बताया कि समारोह में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, राष्ट्रीय कुम्हार महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोडी लाल सेंबारा, वागड़ मेवाड़ प्रजापति समाज संस्थान के संभागीय अध्यक्ष डूंगर लाल प्रजापति, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष एवं उपजिला प्रमुख पुष्कर तेली, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह, पूर्व भाजपा देहात जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, चंद्रगुप्त सिंह चौहान , दरौली सरपंच रोड़ीलाल डांगी एवं समाज के पदाधिकारी अतिथि रूप में मौजूद रहेंगे।
महामंत्री डी सी प्रजापत बिठौली ने बताया कि समारोह में समाज की प्रतिभाओं और भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा और मंदिर परिसर में कार्यालय कक्ष, पंडित कक्ष, भोजनशाला का उद्घघाटन किया जाएगा। चौखले के मीडिया प्रभारी भगवान प्रजापत ने बताया कि सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं, 12वीं ओर उच्च शिक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। चौखला सचिव कालू प्रजापत ने समाज के सभी मोतबीरो और युवाओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनावें।
