इन्सपायर अवार्ड प्रदर्शनी मानक रविवार को

By - मदन लाल वैष्णव |4 Oct 2025 6:03 PM IST
उदयपुर। जिला स्तरीय इन्सपायर मेला मानक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 11 में 5 अक्टूबर को प्रारंभ होगा। इसके लिए तैयारी मीटिंग में जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) मुख्यालय डॉ. लोकेश भारती ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को इन्सपायर अवार्ड मानक की जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्या ऋतु सिंघवी ने बताया कि इस मानक प्रदर्शनी में 237 प्रतियोगी भाग लेंगे। रजिस्ट्रेशन का कार्य प्रात: 10 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। तैयारी मीटिंग में ए डी इ ओ मोहन मेघवाल, मुरलीधर चौबीसा, मनोज कुमार पाठक, प्रत्युष जैन, देवेन्द्र गमेती ने अपने विचार रखे।
Next Story
