कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

उदयपुर। आगामी त्यौहारों को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। आगामी 18 से 23 अक्टूबर दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज इत्यादि पर्वों के दृष्टिगत तहसीलदार गिर्वा श्याम सिंह चारण को गोवर्धन विलास, नाई, सविना, प्रतापनगर, हिरणमगरी, तहसीलदार उदयपुर विकास प्राधिकरण अभिनव शर्मा को हाथीपोल, घण्टाघर, सुरजपोल, धानमण्डी, तहसीलदार बडगांव हितेश त्रिवेदी को भुपालपुरा, अम्बामाता, बड़गांव के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सभी उपखण्ड मजिस्ट्रेट को अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दीपावली पर्व पर महालक्षमी मन्दिर भटियाला चोहट्टा पर 3 से 4 लाख दशनार्थीयों के आने को दृष्टिगत रखते हुए तहसीलदार उदयपुर विकास प्राधिकरण रणजीत सिंह को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

Next Story