रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मातुश्री क्लब ने मनाया त्यौहार उत्सव

उदयपुर । मातुश्री क्लब उदयपुर की ओर से शनिवार को ओरियन्टल पैलेस में संस्थापक कौशल्या गट्टानी के नेतृत्व में मातुश्री क्लब ने सालभर में देश में होने वाले अलग-अलग त्योहारों को एक मंच पर लाकर त्यौहार उत्सव कार्यक्रम रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया। क्लब की आशा कोठारी ने बताया कि आयोजन में सभी महिलाओं ने राजस्थानी, महाराष्ट्र, गुजराती, पंजाबी, असमिया सहित अलग-अलग विभिन्न प्रान्तों की पोशाक पहन कर रैंप वॉक किया। वही सभी सदस्यों ने सालभर में देश में होने वाले अलग-अलग त्योहारों पर नृत्य व सुन्दर नाटक की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. प्रेरणा बाहेती के साथ सीमा मंत्री रेखा सोनी व राजकुमारी कोठारी उपस्थित थी। क्लब की संरक्षिका जनक बागड़, अध्यक्षा आभा कंवर, सचिव सुनिता शर्मा ने सभी का स्वागत किया।
संस्थापक कौशल्या गट्टानी ने बताया कि क्लब की सदस्याओं ने विविध राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में रैंप वॉक प्रस्तुत कर नारी शक्ति की गरिमा को दर्शाया, वहीं त्योहारों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को भारत की सांस्कृतिक यात्रा पर ले जाया। यह आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के दीप प्रज्जवल के साथ हुआ। इस दौरान मातुश्री क्लब की 80 से अधिक सदस्याएं मौजूद रही। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को कौशल्या गट्टानी की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए।
