उदयपुर ट्रैकिंग ग्रुप की महिलाओं का पहला ट्रैक माउंट आबू में सफलतापूर्वक संपन्न

उदयपुर ट्रैकिंग ग्रुप की महिलाओं का पहला ट्रैक माउंट आबू में सफलतापूर्वक संपन्न
X

उदयपुर। उदयपुर ट्रैकिंग ग्रुप की ओर से इस वर्ष का पहला ट्रैक भेरू तारक से माउंट आबू के हनीमून पॉइंट और गणेश मंदिर तक आयोजित किया गया। उदयपुर ट्रैकिंग ग्रुप की अनिता माहेश्वरी ने बताया कि यह ट्रैक लगभग पाँच किलोमीटर का था, जिसे पूरा करने में लगभग चार से पाँच घंटे का समय लगा। इस ट्रैक का मुख्य उद्देश्य लोगों को अरावली की पहाडिय़ों के प्रति जुड़ाव बढ़ाना, वहाँ की प्राकृतिक सुंदरता को देखना व निहारना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा साफ-सफाई का संदेश देना रहा।

ग्रुप की अध्यक्षा अनीता माहेश्वरी ने बताया कि उदयपुर से 30 महिलाओं का एक समूह इस ट्रैकिंग कार्यक्रम के लिए रवाना हुआ। सर्वप्रथम सभी सदस्य पावापुरी पहुँचीं, जहाँ सायं कालीन दर्शन किए गए। इसके पश्चात गौशाला में गायों गो-सेवा की। साथ ही नवग्रह उद्यान का भ्रमण किया गया तथा पावापुरी में भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन कर आरती की गई। संध्या समय सभी सदस्य भैरूतारक पहुँचीं, जहाँ रात्रि विश्राम किया गया।

ग्रुप के सचिव निलेश कोठारी उपाध्यक सुनीता भंडारी और मालेश्री शर्मा ने बताया कि अगली सुबह सभी महिलाएँ अपने-अपने ट्रैकिंग स्टिक के साथ भैरूतारक से ट्रैकिंग के लिए रवाना हुईं। लगभग पाँच घंटे की ट्रैकिंग के बाद सभी महिलाएँ दोपहर 12 बजे तक गणेश मंदिर (हनीमून पॉइंट), माउंट आबू पहुँचीं। इस ट्रैकिंग में मंजू पुर्बिया, विनिता देवपुरा, माया शर्मा, ऋतु सुखवाल, कविता बालदावा, काला गट्टानी, स्नेहा शर्मा, रहाना बानो, स्मारिका महुर, कामना, सोनू टाक, रंजना मिंडा, प्रमिला टाक, दिशा, कंचन, सीमा, निशा, अंजना सुहालका, लक्ष्मी सहित अन्य महिलाएँ भी उपस्थित रहीं। सभी प्रतिभागियों ने उत्साह, अनुशासन और प्रकृति प्रेम की भावना के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Tags

Next Story