बीजेएस यूथ विंग का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न: भाविक बने नए अध्यक्ष

उदयपुर में भारतीय जैन संघटना (BJS) के यूथ विंग के इस कार्यक्रम की खबर को 'भीलवाड़ा हलचल' के लिए एक उदयपुर | सामाजिक सरोकारों में अग्रणी संस्था भारतीय जैन संघटना (BJS) की यूथ विंग का वार्षिक अधिवेशन उदयपुर के सेक्टर 4 स्थित एक निजी रिसोर्ट में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें युवा साथी भाविक पोखरना को आगामी दो वर्षों के लिए निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान: दीपक सिंघवी

अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने यूथ विंग के ऊर्जावान साथियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उदयपुर यूथ विंग ने अपने सेवा कार्यों के दम पर बहुत ही कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। अधिवेशन का शुभारंभ यूथ विंग के निवर्तमान अध्यक्ष जय चौधरी के स्वागत उद्बोधन से हुआ, वहीं महामंत्री आयुष वक्तावत ने वार्षिक प्रतिवेदन और कोषाध्यक्ष भाविक पोखरना ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

777 यूनिट रक्तदान और फूड ड्राइव जैसे कार्यों की प्रशंसा

मुख्य अतिथि एवं पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार फत्तावत ने संगठन के ढांचे पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बीजेएस समाज सेवा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रही है। उन्होंने यूथ विंग द्वारा एक ही स्थान पर 777 यूनिट रक्तदान, प्रतिमाह होने वाले फूड ड्राइव और शोभायात्रा में 1008 दुपहिया वाहनों के अनुशासन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

नई टीम की घोषणा और आगामी लक्ष्य

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद भाविक पोखरना ने अपनी नई टीम की घोषणा की। इसमें आयुष वक्तावत को कार्यकारी अध्यक्ष, भाविन कच्छारा को महामंत्री, सर्वेश जैन को कोषाध्यक्ष तथा यश परमार व जय चौधरी को संरक्षक मनोनीत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत होने वाली 'महावीर जैन प्रीमियर लीग' और भव्य वाहन रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया।

Next Story