जैन क्विज प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, जावरिया ने जीता तत्ववेत्ता का खिताब

जैन क्विज प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, जावरिया ने जीता तत्ववेत्ता का खिताब
X

उदयपुर,। सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में आयोजित श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के 20 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में 12 मार्च को आयोजित जैन क्विज प्रतियोगिता के 756 प्रतिभागियों में मंजूलता जावरिया ने तत्ववेत्ता का खिताब जीत कर प्रथम भाग्यशाली महिला रही।

परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि सभी प्रतिभागियों में से 20 प्रतिभागियों ने शतप्रतिशत अंक प्राप्त किए। जिनका परिणाम गोटी डालकर निकाला गया। जिसमें मंजूलता जावरिया प्रथम, सुरभि रांका द्वितीय तथा उर्मिला भण्डारी तृतीय स्थान पर रही। वहीं शेष 17 प्रतिभागियों में डॉ. नलिना लोढ़ा, पुष्पा मोदी, सुशिला कच्छारा, हीना नागोरी, मीना लोढ़ा, निधि पोरवाल, नीता धूपिया, पूनम डूंगरपुरिया, रेखा चोपड़ा, सुप्रिया जैन, लीला देवी अलावत, स्वीटी लोढ़ा, प्रीति गन्ना, निर्मला सुराणा, कशिष पोरवाल, मनीषा अलावत व नमिता मेहता को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा जाएगा। प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 11000, 7000 व 5000 का नकद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह भेंट कर नवाजा जाएगा। शेष 17 प्रतिभागियों को 1000 रूपए के सांत्वना पुरस्कार से शनिवार शाम 7 बजे शुभ केसर गार्डन में सम्मानित किया जाएगा।

परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने बताया कि शनिवार 21 मार्च को सायं 7 बजे 100 फीट रोड स्थित शुभकेसर गार्डन में जैन म्यूजिकल भक्ति तम्बोला का आयोजन होगा। आयोजन में पूर्व में रजिस्टर्ड 1100 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। आयोजन के मुख्य प्रायोजक समाजसेवी नितुल-अतुल चण्डालिया होंगे। वहीं सम्मानित अतिथि के रूप में जीआरपी होटल्स के निदेशक राजेश बया एवं वाईटेक्स कम्पनी के निदेशक लविश करणपुरिया होंगे।

Next Story