मेवाड़ जनशक्ति दल उदयपुर का 11वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न

मेवाड़ जनशक्ति दल उदयपुर का 11वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न
X

उदयपुर। मेवाड़ जनशक्ति दल का 11वां स्थापना दिवस भव्य आयोजन संपन्न हुआ जिसमें संगठन ने अपने सामाजिक उत्थान और सनातन को मजबूत करने के मिशन को और भी मजबूती से आगे बढ़ाया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य प्रबुद्धजनों का सम्मान किया गया, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

मेवाड़ जनशक्ति दल के संस्थापक नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद इंजीनियर राहुल कुमार ने संगठन का परिचय विस्तार से दिया। इसके बाद जर्नी ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड 2025 प्रदान किए गए, जिन्हें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को दिया गया। इनमें एम स्क्वेयर प्रोडक्शन के मुकेश माधवानी, वेणु निनाद संगीत संस्थान के संस्थापक सदाशिव गौतम, पुलिस विभाग के हिमांशु सिंह राजावत, भजन गायक पुष्कर गुप्तेश्वर, कथावाचक पुष्कर दास महाराज, व्यनधम ग्रुप ऑफ़ होटल एंड रिसोर्ट के वाइस प्रेसिडेंट विशाल कपूर, स्वर्ण सिल्वर की संस्थापिका डॉ सोनू जैन, आध्यात्मिक कंटेंट क्रिएटर रुद्राक्ष शर्मा, डिजिटल क्रिएटर यामिनी शर्मा, एक्टर अभिषेक सोनी, गायक चिराग सेन, कंटेंट क्रिएटर एवं शिक्षिका रमा शर्मा, बॉलीवुड संगीतकार ऐकार्थ पुरोहित, कंटेंट क्रिएटर पधारो झाडोल, नरेंद्र पडि़हार, एंकर प्रतीक्षा दवे, गायिका भव्या ओबरवाल, उदयपुर व्लॉगज़ के संस्थापक भरत सुथार, डिगनिटी के संस्थापक विपुल जैन शामिल थे।

कार्यक्रम में पद्मश्री सम्मानित डॉ श्याम सुंदर पालीवाल पिपलांत्री ने मुख्य अध्यक्ष के रूप में अपना संबोधन दिया। जबकि श्रद्धा मुर्डिया, संस्थापक कश्ती फाउंडेशन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा, स्वच्छ भारत मिशन के पूर्व ब्रांड एंबेसडर और न्याय मित्र के के गुप्ता भी उपस्थित थे। उन्होंने संगठन के कार्यों की सराहना की और भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल पालीवाल, गौरव चौहान, मन कुमार, विप्लव कुमार जैन, राष्ट्रीय महामंत्री अतुल शर्मा और समस्त कार्यकारिणी ने पद और निष्ठा की शपथ ग्रहण की। इसके अलावा, संभाग कार्यकारिणी में संभाग अध्यक्ष हेमंत जोशी, महामंत्री नन्दलाल जोशी ने कार्यकारिणी का भी शपथ ग्रहण हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल पालीवाल ने अपने उद्बोधन में संगठन का कार्य एवं विस्तार की योजना पर प्रकाश डाला।

संगठन के संरक्षक धीरेंद्र सचान, डॉ नवीन गोयल, डॉ राजीव पंड्या, कर्तव्य शुक्ला एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित ने अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को स्थापना दिवस की बधाई दी। मुख्य अतिथि श्रद्धा मुर्डिया और पद्मश्री डॉ श्याम सुंदर पालीवाल ने संगठन के कार्यों की सराहना की और भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री अतुल शर्मा ने आने वाली परियोजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं समस्त राष्ट्रीय एवं संभाग कार्यकारिणी को बधाइयां दी। इस अवसर पर कपिल राणा और अंकित चौहान के मधुर गीतों ने कार्यक्रम में श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। मेवाड़ जनशक्ति दल का यह 11वां स्थापना समारोह एक यादगार अवसर था, जिसने संगठन के मिशन और कार्यों को और भी मजबूती से आगे बढ़ाया।

कार्यक्रम के अंत में संगठन के संस्थापक नरेश कुमार शर्मा ने संगठन के देश भर में विस्तार एवं संगठन की कार्यक्रमों पर एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और उन्हें सामाजिक उत्थान के कार्यों में शामिल करना है। उन्होंने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी संगठन के कार्यों को और भी विस्तार से आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया आयोजन में डॉक्टर नवीन गोयल, विपुल जैन, अरुण कोठारी, एकार्थ पुरोहित, भरत जोशी, मोतीलाल औदिच्य, किशन सोनवाल, परमवीर सिंह राव, जितेंद्र शर्मा, हरिओम पालीवाल, कुसुम, रमा शर्मा, भाग्यश्री शर्मा, यामिनी शर्मा, चिरायु जोशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags

Next Story