पंजाब के राज्यपाल कटारिया 13 से उदयपुर प्रवास पर

By - मदन लाल वैष्णव |6 Oct 2025 6:08 PM IST
उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल और चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया 13 अक्टूबर से उदयपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री कटारिया 13 अक्टूबर को सुबहविमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। अगले दिन 14 अक्टूबर को कटारिया उदयपुर मेंप्रस्तावित विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन मंत्रियों की मीटिंग में भाग लेंगे। इसके पश्चात् राजस्थान महिला परिषद में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात् शाम 4 बजे सिटी पैलेस में प्रस्तावित मेवाड़ गौरव सम्मान समारोह में भाग लेंगे। कटारिया 15 अक्टूबर को सुबह 8.20 बजे डबोक एयरपोर्ट से चण्डीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
Next Story
