शिल्पग्राम में 2 नवम्बर को नाटक ‘द प्रपोजल’ का मंचन

By - मदन लाल वैष्णव |31 Oct 2025 4:39 PM IST
उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ के अंतर्गत रविवार 2 नवम्बर को ‘द प्रपोजल’ नाटक का मंचन किया जाएगा।
पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक फ़ुरकान खान ने बताया की प्रति माह आयोजित होने वाली मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के अंतर्गत अनंगारी थिएटर, बांसवाड़ा द्वारा ‘द प्रपोजल’ नाटक का मंचन रविवार 2 नवम्बर को सायं 7 बजे शिल्पग्राम उदयपुर स्थित दर्पण सभागार में किया जाएगा। इस नाटक के लेखक एंतोन चेखोव एवं निर्देशक नरेशपाल सिंह चौहान है। इस कार्यक्रम में आमजन का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
Next Story
